CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, देवबंद-बरला मार्ग स्थित गोपाली गांव के समीप एक सडक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद-बरला मार्ग स्थित गोपाली गांव के समीप देवबंद से बरला की तरफ जा रही कार अपने आगे चल रही ट्रैक्टर के पीछे बंधी लिंटर डालने की मशीन से टकरा गई। हादसे में गोपाली निवासी कार सवार सादिक पुत्र शाहनजर, शादान पुत्र राशिद, शायान पुत्र यामीन व इस्तेखार पुत्र प्रवेज तथा मजदूर महताब, शादाब, वसीम, सरजू, मबारिक, मौबीन, शादाब, आबाद, आदाब, साबिर व लुकमान निवासी बसेड़ा (छपार) मुजफ्फरनगर घायल हो गए। सभी घायल मजदूर गोपाली में लिंटर डालने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।