Madhya Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मनोहर अग्रवाल ने की भेंट
प्रदेश के राजनितिक हालात पर की चर्चा
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के छिंदवाड़ा आगमन पर 19 सितंबर को शाम 7:30 बजे शिकारपुर स्थित निवास पर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर अग्रवाल ने भेंट की एवं जिले व प्रदेश के राजनितिक हालात पर चर्चा की साथ ही बालाघाट आने के लिए आमंत्रित किया जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने आश्वस्त किया कि वे जल्द समय निकालकर बालाघाट पहुंचेंगे। विदित हो कि श्री कमलनाथ जी के ऑफिस से आज का समय देकर श्री अग्रवाल को छिंदवाड़ा बुलवाया गया था।