CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर), भाजपा नगर मंडल देवबंद में मन की बात कार्यक्रम बूथ 272 पठानपुरा पर सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी रहे। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना राज्यों में सर्वाधिक वृक्षारोपण हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में पूरे देश में पर्यावरण को साफ- स्वच्छ रखने की दिशा में सरकार द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया। जिसको देशवासियों ने बड़े उत्साह के साथ सफलता की ओर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने वनस्पति एवं औषधी के संबंध में तमिलनाडु के मदुरई में सुहासी जो पेशे से अध्यापक है उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई। उन्होंने अपनी अमेरिका यात्रा के बारे में बताते हुए पुराने विरासत को वापस लाने के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदीप सैनी ने कार्यकर्ताओं से बूथ पर कार्य की जानकारी लेते हुए पार्टी के कार्यों को सफलतापूर्वक करने का आह्वान किया एवं सदस्यता के संबंध में अधिक से अधिक सदस्यता करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहारनपुर डॉ. महेंद्र सैनी ने नगर मंडल देवबंद के कार्यों की सक्रियता एवं सदस्यता अभियान के कार्यों की प्रशंसा की एवं सदस्यता अभियान का कार्य और अच्छे ढंग से  करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राकेश सैनी एवं बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।