CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर. लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार की गाज अफसरों पर गिरना तय माना जा रहा था। उसी परिप्रेक्ष में सहारनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उनके स्थान पर शासन ने जिलाधिकारी संभल मनीष बंसल को भेजा है। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस हैं। सहारनपुर प्राधिकारण के उपाध्यक्ष युवा आईएएस आशीष कुमार को जिलाधिकारी हाथरस के पद पर भेजा गया है। आशीष कुमार की छवि तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी की है। दिनेश चंद्र सिंह सहारनपुर में 13 माह पांच दिन जिलाधिकारी के पद पर रहे।
सहारनपुर में करीब दो साल एसएसपी पद पर रहे डा. विपिन ताडा को मेरठ में इसी पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर मेरठ से रोहित सिंह सजवान को भेजा गया है। रोहित सजवान मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। एक-दो दिन में नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। स्थानांतरित जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र प्रशासनिक कार्यकुशलता के साथ सामाजिक दायित्वों के निवर्हन को लेकर भी पसंद किए जाते हैं। वह सहारनपुर में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम के पद पर भी पूर्व में कार्य कर चुके है।

मनीष बंसल बनाए गए सहारनपुर के नए जिलाधिकारी, रोहित सिंह सजवान बनाए गए सहारनपुर के नए एसएसपी

सहारनपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आशीष कुमार डीएम हाथरस बनाए गए

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार की गाज अफसरों पर गिरना तय माना जा रहा था। उसी परिप्रेक्ष में सहारनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उनके स्थान पर शासन ने जिलाधिकारी संभल मनीष बंसल को भेजा है। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस हैं। सहारनपुर प्राधिकारण के उपाध्यक्ष युवा आईएएस आशीष कुमार को जिलाधिकारी हाथरस के पद पर भेजा गया है। आशीष कुमार की छवि तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी की है। दिनेश चंद्र सिंह सहारनपुर में 13 माह पांच दिन जिलाधिकारी के पद पर रहे।