Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और बूथ ही हमारी ताकत है और हम सभी को मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव में धार जिले की सातो विधानसभा सीटों को जिताकर इतिहास रचना हैं। और यह संभव होगा जब हमारे बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को 51 प्रतिशत मतदान के साथ अपने अपने बूथ पर विजय प्राप्त करेगा: उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने जिला भाजपा कार्यालय पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते  कही। उन्होंने कहा की अभी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भोपाल से बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ना होगा’ उन्होंने  कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बूथों को मजबूत करने पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव स्वत: जीत जाएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश के हर राज्य में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर अल्प कालीन विस्तारक निकाले है। जिसके तहत ही धार जिले में अन्य राज्यों के 35 अल्प कालीन विस्तारक 37 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति देते हुए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अल्पकालीन विस्तारक 7 दिन तक जिले के हर बूथ पर घर घर संपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा कर रहे है। साथ ही बूथ समिति और पन्ना समिति के साथ बैठक कर बूथ के करणीय कार्यो पर विचार विमर्श कर रहे है। इसी को लेकर जिले के 37 मंडलो में बूथ स्तर का नगर मंडल का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मंचासिन अतिथियों द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाकर लाभ दिलाने का आग्रह किया।जिले के  बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभु राठौड़, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, भाजपा नेता अशोक जैन नीलेश भारती श्याम नायक सौरव शर्मा वीरेंद्र बघेल जगदीश जाट ओम खंडेलवाल ईश्वर कटारा विनीत मंडलोई,रवि पाठक ने जिले के 37 मंडलों में बूथ सम्मलेन को संबोधित किया।

  जिला कार्यालय पर बूथ स्तर सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, अल्पकालीन विस्तारक श्रीमती शीतल मंगवाना , मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, विधानसभा विस्तारक सुखराम,मंडल प्रभारी जगदीश जाट, नरेश राजपुरोहित, अनिल जैन बाबा सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी व भाजपा बूथ अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। संचालन राजेश डाबी  ने तथा आभार नितेश अग्रवाल ने माना।  उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।