CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, 2 अक्टूबर को शहर के करही स्थित रामाकृष्णा कॉलेज कैम्पस में मामा की लाड़ो हिन्दी फीचर फिल्म का आफीशियल ट्रेजर पोस्टर व गाना लांच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना सांसद गणेश सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा जिला अध्यक्ष शतीश शर्मा, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, चेम्बर अध्यक्ष शतीश सुखेजा, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रामबाबू त्रिपाठी, सुभाष शर्मा डोली, रामाकृष्णा कॉलेज के संचालक शास्वत पुरी, जनपद सदस्य विनोद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन शर्मा सहित फिल्म मामा की लाड़ो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अंजली पयासी, दीपक त्रिपाठी, रोहित पाण्डेय, उत्तम केवट, मनीष तोमर व सैकड़ो युवा चेहरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में हमारे विंध्य के सभी इन्प्लूएनसरों के साथ-साथ पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे विध्य क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के कलाकार अपने प्रतिभा का प्रर्दशन कर रहे हैं। सभी कलाकरों को हमारे ओर से बधाई एवं आगामी 18 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा लोग मामा की लाड़ी फिल्म देखने के लिए थियेटर में पहुंचे। सेवा बस्ती के गरीब बच्चों को 500 टिकट देने की महापौर ने की घोषणा कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने सेवा बस्ती के गरीब बच्चों को आगामी 18 अक्टूबर को मामा की लाडो फीक्चर देखने के लिए 500 टिकट देने की घोषणा की। साथ ही मामा की लाड़ी फिल्म के डायरेक्ट प्रोड्यूसर कैलाश पचासी को इस प्रयास के लिए बधाई दी।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को टिकट के लिए की घोषणा
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान में अपने उद्बोधन में मामा की लाड़ो फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि विंध्य के कलाकारों के लिए गौरव की बात है। 
इस मौके पर नरेन्द्र त्रिपाठी ने सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले बच्चों को फिल्म देखने के लिए टिकट देने की घोषणा की। अपील
फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर कैलाश पयासी ने कहा कि यह फिल्म नारी शसक्तीकरण और मध्यप्रदेश के टूरिज्म को उच्चतम सम्मान दिलाने वाली फिल्म है। इस फिल्म में सभी कलाकार विंध्य के है। इस फिल्म में संदेश दिया गया है कि हमें अपनी लाडली बेटियों को न केवल किताबी ज्ञान में मजबूत करना है। बल्कि ताईकान्ड, करटे, तलवारवाजी विद्याओं में शामिल कर उन्हें शारीरिक रूप से भी सबल बनाने का प्रयास करना है। यह फिल्म समाज में एक नई चेतना लाने वाली फिल्म है। समाज के प्रत्येक जाति धर्म के लोगों से अपील है कि आप सभी अपने प्रदेश के युवा कलाकारों को बढ़ावा देने आगामी 18 अक्टूबर को अपने नजदीकी सिनेमा घरों तक सपरिवार अवश्य पधारे। साथ ही अपने 12 से 18 वर्ष की लाडली बेटियों को जरूर लायें।