मक्सी पुलिस को मिली सफलता
चोरी हुई बाइक करि बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, बाइक चोरी के मामले में मक्सी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2024 को मक्सी में हार्डवेयर दुकान के सामने एबी रोड किनारे खड़ी बाइक को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था। फरियादी की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना शुरू की गई। इस दौरान रविवार 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी डावर फेक्ट्री के सामने खड़े हैं। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अर्जुन पिता पप्पू मालवीय उम्र 20 साल निवासी सिंचाई कालोनी मक्सी और दूसरे ने अपना नाम बसंत पिता पप्पू मालवीय उम्र 21 साल बताया और मक्सी तथा झोंकर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइकें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, इनके द्वारा पूर्व में भी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। आरोपियों से अन्य घटना को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।