मक्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मुखबिर की सूचना पर पकड़ी 75 लीटर अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। मक्सी पुलिस ने अवैध शराब पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सूरजपुर तरफ से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग बेठे हैं जो अवैध शराब लेकर देवास की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की ग्राम झौंकर से सूरजपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया, जबकि अन्य लोग पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नाजिम उर्फ कांचा पिता सनावर भिश्ती उम्र 27 साल निवासी बड़ी मस्जिद के आगे हनुमान मंदिर के पास नौसराबाद कालोनी देवास, फिरोज पिता शेख ग्यासुद्दीन उम्र 24 साल निवासी मल्हारगंज इंदौर, अबकर हुसैन पिता अनवर हुसैन उम्र 21 साल निवासी मल्हार पल्टन इंदौर का होना बताया। इस दौरान चेकिंग करने पर कार की डिक्की से करीब 75 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 7500 रुपये बरामद की गई। वहीं स्वीफ्ट कार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 03 सितंबर 2024 को ग्राम मदाना सलसलाई से भी 06 बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल आरोपियों से शराब को लाने और ले जाने संबंधी पूछताछ की जा रही है।