नई दिल्ली, अमेरिका में अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में बड़ी राहत सामने आई है अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा न्यूयॉर्क में चल रहे आपराधिक मामले को पूरी तरह बंद किए जाने के बाद उद्योग जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है इस फैसले से समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और सागर अडानी को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय से यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ था इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई थी जब अमेरिका में कुछ वित्तीय लेन-देन विदेशी निवेश और कारोबारी प्रक्रियाओं को लेकर जांच एजेंसियों ने अडानी समूह की कुछ गतिविधियों की पड़ताल शुरू की थी अमेरिकी एजेंसियों को शक था कि कुछ कारोबारी सौदों और निवेश संरचनाओं में पारदर्शिता की कमी से जुड़े सवाल मौजूद हैं धीरे-धीरे यह मामला न्यूयॉर्क की अदालत तक पहुंचा और जांच का दायरा बढ़ता चला गया जब औऱ वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लगातार खबरें आने लगीं कि अमेरिकी न्याय विभाग अडानी समूह से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक लेन-देन की गहन जांच कर रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई तरह के आरोप सामने आए इनमें निवेशकों को जानकारी देने के तरीके,विदेशी फंडिंग के स्रोत, शेयर बाजार में प्रभाव और कारोबारी नेटवर्क से जुड़े सवाल शामिल थे। हालांकि अडानी समूह ने शुरुआत से ही सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि समूह ने हर नियम का पालन किया है। कंपनी लगातार यह दावा करती रही कि उसके खिलाफ चल रही बातें केवल बाजार और निवेशकों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश हैं।
इस मामले का असर केवल अडानी समूह तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसका प्रभाव भारतीय शेयर बाजार और देश की आर्थिक छवि पर भी दिखाई दिया। जब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछला तब निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई थी। कई दिनों तक समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला वहीं विदेशी निवेशकों ने भी सतर्क रुख अपनाया बल्कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और संसद से लेकर सड़कों तक राजनीतिक बहस तेज हो गई।
भारत में इस पूरे विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म रहा विपक्ष ने सरकार और अडानी समूह के संबंधों को लेकर लगातार सवाल खड़े किए, जबकि सरकार ने इसे निजी कारोबारी मामला बताते हुए कानून के अनुसार जांच होने की बात कही इस दौरान भारतीय उद्योग जगत की साख और विदेशी निवेश के माहौल पर भी चर्चा होने लगी थी कई विशेषज्ञों का मानना था कि यदि यह मामला और गंभीर रूप लेता तो विदेशी निवेशकों पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता था।
अब अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मामला पूरी तरह बंद किए जाने के बाद अडानी समूह को बड़ी कानूनी और कारोबारी राहत मिली है। इससे समूह की वैश्विक छवि को मजबूती मिलने की संभावना मानी जा रही है। निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और समूह की कंपनियों के शेयरों में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है औऱ लंबे समय से चल रही अनिश्चितता खत्म होने से बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का रुख भी दोबारा मजबूत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस फैसले का असर भारत की आर्थिक छवि पर भी सकारात्मक रूप में दिखाई दे सकता है। क्योंकि दुनिया भर के निवेशक बड़े कारोबारी समूहों और उनके खिलाफ चल रहे मामलों पर नजर रखते हैं। ऐसे में मामला बंद होने से यह संदेश जा सकता है कि भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय जांच प्रक्रियाओं का सामना करने में सक्षम हैं बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी इस फैसले के बाद नई बहस शुरू हो सकती है। जहां अडानी समूह और उसके समर्थक इसे बड़ी जीत और राहत के रूप में पेश करेंगे, वहीं विपक्ष इस पूरे विवाद के पुराने सवालों को फिर उठा सकता है। लेकिन फिलहाल कारोबारी दुनिया में इसे अडानी समूह के लिए बड़ी राहत और महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।
अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले समय में अडानी समूह अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स, निवेश योजनाओं और कारोबारी विस्तार को किस गति से आगे बढ़ाता है। क्योंकि लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद यह फैसला समूह के लिए भरोसा दोबारा हासिल करने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।