CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, भारतीय मजदूर संघ दमोह जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया की , भारतीय मजदूर संघ का निधि समर्पण अभियान 1 जनवरी से 15 फरवरी तक पूरे देश और मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा इस विषय में आगे की रूपरेखा बनाई गई एवं निर्णय हुआ कि निधि समर्पण अभियान का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने हेतु भारतीय मजदूर संघ के समस्त अनुसांगिक संगठनों ने अपने-अपने  दायित्व का निर्वहन करने हेतु संकल्पित होकर निर्णय लिया की निधि समर्पण अभियान का लक्ष्य सभी साथी शत प्रतिशत पूर्ण करेंगे। कल दिनांक 1 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर शासकीय अस्पताल के सामने शुभारंभ होगा। 
भारतीय मजदूर संघ के अनुषांगिक संगठनों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र राय राज्य कर्मचारी संघ, तनुज पाराशर, लघु व्यापारी संघ, शरद  मध्य प्रदेश हमाला तुलावती संघ, संदीप मंटू  स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, सोमनाथ यादव कृषि ग्रामीण मजदूर संघ, प्रदीप जाटव जगदीश जैन वीडि मजदूर संघ, शैलेंद्र राय पर्यावरण मंच, तहसीलदार गुर्जर फार्मासिस्ट एसोसिएशन, दारा सिंह महामंत्री हैंडल  सीमेंट माइंस यूनियन, प्रेम सिंह  सीमेंट यूनियन एम्लाई नीरज सोनी, मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।