मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाना गढ़ीमलहरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
थाना गढीमलहरा के अप.क्र. 192/23 धारा 147,148,149, 294,307,506 ता.हि. के फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Curated by – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS
छतरपुर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा व श्रीमानपुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर श्री ललित शाक्यवार व पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री अमित सांघी के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह व श्री चंचलेश मरकाम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नौगाँव अनुभाग नौगांव* के निर्देशन में थाना गढ़ीमलहरा पुलिस के अप.क्र. 192/23 धारा 147,148,149,294,307,506 भादवि मे घटना दिनांक से फरार आरोपी शिवम उर्फ भूरे सिंह, जीतू उर्फ ज्ञान सिंह ,कल्लू उर्फ चंदन सिंह, गोलू उर्फ कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
दिनाँक 28/06/23 को फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी बब्लू उर्फ कम्मोद सिंह पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा उसके अन्य साथियो के साथ मिलकर फरियादी लाल सिंह यादव पिता हरयादल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी गनेशपुरा के जुते हुये खेत पर से LNT मशीन निकलने की वात को लेकर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी जिसमे लाल सिंह यादव के बाये पैर मे घुटने की नीचे गोली लगी थी व धीरेन्द्र यादव के कान के पास गोली लगी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 192/23 धारा 147,148,149,294,307,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से फरार आरोपीगण की तलाश सरगरमी से की गई एवं आरोपियो के सम्भावित छुपने के स्थानो पर तलाश पतारसी कर दविश दी गई । जिसमे आरोपी शिवम उर्फ भूरे सिंह, जीतू उर्फ ज्ञान सिंह ,कल्लू उर्फ चंदन सिंह, गोलू उर्फ कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना प्रभारी निरी. टीकाराम कुर्मी, उप.निरी. संतोष सिंह, उनि.मारकण्डेयमिश्रा ,उनि.सिद्धार्थ शर्मा(साईवर सेल प्रभारी), सउनि रामअवतार चौरसिया, सउनि.भैयालाल, प्र.आर सत्येन्द्र, प्र.आर. प्रहलाद, प्र.आर.शैलेन्द्र, प्र.आर.देवेन्द्र, प्र.आर. किशोरीलाल ,प्र.आर. किशोर,प्र.आर.संदीप,आर.जनक सिंह , आर.यादवेन्द्र सिंह , आर शैलेष सिंह, आर.जुबैर, आर.विवेक पाठक ,आर. काशीराम , आर. प्रताप ,आर. यशवंत ,आर. मयंक यादव,म.आर. हिमांशी, आर.धर्मराज, आर.चालक फूलचन्द्र ,एनआरएस संजय की सराहनीय भूमिका रही है।