किसानों के हित में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
12 कीटनाशी दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 21 को नोटिस
दमोह, दमोह किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने और कृषि हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिलेभर में कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर 46 कीटनाशी दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 12 दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए, जबकि 21 दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट, आवश्यक सुरक्षा उपकरण, कीटनाशकों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था तथा सावधानी संबंधी निर्देश उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा कई दुकानों के स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं पाए गए। शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि कई बार किसान अधिकृत विक्रेताओं के बजाय अनधिकृत व्यक्तियों से कीटनाशक खरीद लेते हैं, जिससे गलत दवा या अनुचित मात्रा के उपयोग का खतरा बढ़ जाता है। इसका दुष्प्रभाव फसल के साथ-साथ किसानों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि बुवाई के बाद फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को कीटनाशकों का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को केवल अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से जिले में लगातार निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड