CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS

ग्वालियर, ग्वालियर में गणेश उत्सव के दौरान ग्वालियर शहर की सबसे बड़ी प्रतिमा जिसकी ऊंचाई 25 फीट है जिले की सबसे ऊंची 25 फीट की गणेश प्रतिमा सड़क पर गड्ढे की वजह से गिरकर खंडित हो गई। यह प्रतिमा शहर के शिंदे की छावनी खल्लासीपुरा में स्थापित होना थी। शनिवार रात 12 बजे भक्त मंडल के सदस्य जीवाजीगंज से गणेश प्रतिमा को लेकर निकले थे। 20 घंटे में बिजली के तार और सड़क के गड्ढे बचाते हुए प्रतिमा को सिर्फ 2 किलोमीटर तक ही ला पाए थे, रविवार रात 8 बजे नवाब साहब के कुएं के पास मूर्ति खराब सड़क एवं गढ़ों की वजह से गिर गई और खंडित हो गई.
मूर्ति के नीचे दबकर कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई सामने नहीं आया। घटना के बाद हंगामा हो गया। गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले जाम लगाकर गड्ढे के लिए जिम्मेदारों पर एफआईआर करने अड़ गए। 2 घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद पुलिस पहुंची और खंडित मूर्ति को विसर्जित कराने का इंतजाम कर उनकी सभी मांगों पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया।
मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पहुंचकर लोगों को किया शांत एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।