सतना, शहर के बीचों बीच स्थित बिरला सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। साथ ही  चाहें केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन का नियम या कानून हो इनके प्रबंधन के लिए कोई कोई असर नही होता होता है। सतना सीमेंट के ना से मशहूर बिरला सीमेंट फैक्टरी अपना नियम कानून बनाता व चला है।
आज शहर में उस समय चीख पुकार मच गया ज़ब सतना सीमेंट की नैना सगमनिया की खदानों से रोपवे के माध्यम से सीमेंट के लिए माल ढुलाई करने वाली रोपवे की कुछ ट्राली टूट कर मेन रोड़ में गिर गई व कुछ ट्रालिया आपस में बायर पर ही लिपट गई, जिससे कोई जन हानि नही हुई।
 बिड़ला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एवं पर्यावरण के नियमों की अनदेखी कर बेला, बठिया के रास्ते लंबे समय से किया जा रहा था रोपवे का संचालन ‌। जिसकी शिकायत आसपास के ग्रामीणों द्वारा कई बार जिम्मेदार अधिकारी से  की गई थी लेकिन इतनी शिकातों के बावजूद किसी भी तरह की कोई कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा नही की गई जिसका परिणाम है की आज एक बड़ा हादसा टल गया।