CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA CITYCHIEFNEWS

मैहर, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी वार्ड क्रमांक 14 सराय स्थित रामकृष्ण पाण्डेय पप्पू कवाड़ी जो पाण्डेय कवाडी के नाम से विख्यात थे उम्र लगभग 58 वर्ष का 12 मार्च 2024 को प्रातः कालीन हृदय गति रुकने से उन्हें मैहर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से उन्हें रीवा के लिए रेफर किया गया रीवा ले जाते वक्त उनका आकस्मिक निधन हो गया। श्री पाण्डेय का पार्थिव शरीर गरवधा तालाब हनुमान जी मन्दिर के पास अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया है। श्री पाण्डेय के निधन पर नगर के समाजसेवी राजनीतिकों पत्रकार बंधुओ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है श्री पांडे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम मैहर में किया जावेगा श्री पांडे के बारे में कहा जाना वह एक युवा हस्ताक्षर भी थे और समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया ईमानदार व्यक्तित्व के धनी अपने पीछे अपनी पत्नी एवं बच्चों को रोता भी विलक्ता छोड़कर हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए।