CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, रूस की धरती पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु सृष्टि का शव मैहर पहुचने पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार का आभार ज्ञापित किया एवं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा बड़े गौरव की बात होती जब सृष्टि विदेश की धरती से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी कर के  मैहर लौटती  लोग खुशी और उत्साह  से उसका स्वागत करते उसके माता पिता के साथ पूरा शहर गौरवांतित  अपने आप को महसूस करता लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और अश्मित इस घटना में सृष्टि ने अपना जीवन छोड़ दिया इस दुख की घड़ी में कहने  के लिए कोई शब्द नहीं है लेकिन आज इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को भगवान दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में पूरा शहर उनके साथ खड़ा है ! इसके पश्चात मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्य डॉक्टर मोहन यादव एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया है जिनके प्रयास  के साथ ही इतना परिवार के लिए कठिन काम बड़ी सरलता के साथ हो गया और विदेश की धरती पर अपने प्राण की आहुति देने वाली छात्रा अपने घर पहुंच गई.