CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजंई के पंचायत भवन में 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी कि जयंती मनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से एड. आनंद बिसेन सरपंच उपस्थित रहे इनकी प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम कि शुरुआत हुई जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई।
जिसमें ग्राम सरपंच आनंद बिसेन ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात उपस्थित लोगों के समक्ष रखी तत्पश्चात ग्राम सरपंच कि अध्यक्षता में व ग्राम पंचायत के पंचों व ग्रामीण जनों के उपस्थिति में ग्राम सभा व मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे शासन के निर्देशानुसार ग्रामसभा एजेंडा का वाचन पंचायत सचिव होमेश्वर ठाकरे द्वारा किया गया।
साथ ही ग्राम सभा अध्यक्ष सरपंच के आदेशानुसार ग्राम विकास हेतु विभिन्न कार्यों पर चर्चा व प्रस्ताव लिए गए, जिसमे स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से वार्ड नं 12 व 13 में सीसी नाली,नाडेप टाको सफाई, व अन्य स्थलों की साफ़ सफ़ाई को लेकर चर्चा कर बैठक संपन्न हुई।
साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ग्राम के दिवंगत आत्मा स्व श्रीमति जयवंता बाई/दीपलाल पटले,भूलन बाई/धरमलाल पटले के मृत आत्माओं की शांति हेतु मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतकों के परिवार के मुलाकात कर उनका हौशला अफजाई किया वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम के सभी पंच गण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।