CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर । देवबंद, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस को बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ देवबंद में जाटव कॉलोनी नया बांस पर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल देवबंद अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह आयोजन बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता और उनके योगदान को याद रखने का एक प्रेरणादायक अवसर रहा। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, आलोक खटीक, लकी वर्मा, नरेश प्रधान, रंजीत वाल्मीकि, दीपक चंचल, गोपी जाटव, दीपक वाल्मीकि, विनोद जाटव, अजय जाटव, टिंकू जाटव, जोगेन्द्र सिंह जाटव और भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।