मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
संभागीय इकाई सागर के सदस्य बनें बृजभान पटेल
पन्ना, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा अपने संगठन विस्तार को बढ़ाते हुए पन्ना जिले के निवासी बृजभान पटेल को संभागीय कार्यकारी सदस्य बनाया गया है श्री पटेल द्वारा अपनी नियुक्ति पर अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा करने एवं उनके अधिकारों एवम मांगों को लेकर प्रमुखता से मुखर होकर लड़ाई लड़ने में सक्रिय होकर प्रमुख्यता से लगातार संघर्ष कर रहा है एवं सबसे बड़ा संगठन है श्री पटेल ने कहा है कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को संभागीय स्तर पर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है और जो जवाबदारी मुझे संगठन द्वारा मिली है मैं अपने कार्य का निर्वहन बड़े ही नेक निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करूंगा एवम पुनः उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, पन्ना जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव जी का आभार व्यक्त किया।