Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशन में मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने एवं मध्यप्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोकि गत दिवस 19 जुलाई 2023 को पन्ना पहुंचे और आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को उन्होंने पन्ना जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़े प्रत्याशियों से मुलाकात की एवं राष्ट्रीय जनता दल मध्य प्रदेश पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया गया है। इस अवसर पर निर्दलीय उम्मीदवार पन्ना विधानसभा से प्रमोद सेन सुशील शुक्ला संतोष चौधरी हीरालाल अहिरवार सुरेंद्र सोनी, गुलाब सिंह  सहित बड़ी संख्या में पन्ना जिले के स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को हर प्रकार से पार्टी द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। आप पन्ना जिले में संगठन को मजबूत करें आपको संगठन से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होगी।