CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर भक्तों को मां वैष्णों भक्त मंडल द्वारा इस वर्ष भी नि:शुल्क रूप से वैष्णोंधाम के लिए ले जाया गया। शुक्रवार को रूपामाता मंदिर में पूजन के बाद मां वैष्णों भक्त मंडल की 21वीं नि:शुल्क तीर्थ यात्रा शाजापुर से रवाना हुई। इस यात्रा में 201 भक्तजन बेरछा से ट्रेन में सवार होकर वैष्णों धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शहर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष भगवानदास बैरागी रिछोदा, वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुदास बैरागी, युवा प्रकोष्ठ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज वैष्णव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष वरुणदास बैरागी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वैष्णव, ईश्वरदास वैष्णव, महेंद्र बैरागी, घनश्यामदास बैरागी, भगवान दास बैरागी सहित समाजजन एवं यात्री उपस्थित थे।