CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आज 7 सितंबर से दस दिवसीय गणेशोत्सव का प्रारंभ हो गया है भाजपा जिला कार्यालय में प्रतिवर्षानुसार विधिविधान से विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विराजित कराया।
जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने भगवान श्री गणेश चतुर्थी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रथम पूज्य, रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नों को हरणे वाले भगवान श्री गणेश जी को जिला कार्यालय में विराजमान कराया है प्रभु से यही प्रार्थना करते हैं कि हे विध्नहर्ता संसार के सभी जन के विध्नों को दूर करें। मां भारती का वैभव और कीर्ति संपूर्ण विश्व में प्रकाशपुंज की तरह चमकती रहे। 
श्री गणेश जी की स्थापना पूजन में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज ब्रजेश सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा, महेंद्र राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, राकेश लोधी, स्वप्निल प्यासी सहित कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।