CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर पिपराही के अंबा कला में स्वर्गीय कपूर चन्द्र साह  के लीची बगान पूरे नॉर्थ बिहार में फेमस है। तकरीबन 8 एकड़ में लीची बगान है ।जिसमें 3 एकड़ में शाही लीची, 5 एकड़ में चाइना लीची के बगीचा है।
किसान हरिकांत गुप्ता ने बताया है कि ईसका स्वाद का कोई जोड़ा नहीं, साइज बड़ा है और कीड़ा नहीं लगता है ।नहीं फटता है।
पेड़ पर स्वर्गीय कपूरचंद शाह के बड़े पुत्र रामदयाल साह ने बताए हैं हमने स्वयं दवा, छिड़काव, पानी समय पर देते हैं। सरकार से कोई लाभ नहीं मिलता है।पंचायत स्तर पर कृषि सलाहकार कोडिनेटर बहाल है प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी बहाल है 
संपर्क करने पर भी इग्नोर कर देते हैं । अगर विभाग का सहयोग मिलता तो आसपास के किसान भी लीची उत्पादन करते।
उन्होंने बताया है कि इस बार लाभ लेने के लिए स्वयं ऑन लाइन आवेदन किया है। लीची के कुल 355 पेड़ है। तथा 213 पेड़ पर ही मंजर पर छिड़काव किया गया है।
जिला कृषि कार्यालय से भेजे गया छिड़काव कर्मी द्वारा बाकी छोड़़ दिया गया ।
उन्होंने बताया है कि परिवार के 5 आदमी के नाम पर साइन कराया गया ,उसके बाद चलें गये।संपर्क करने पर पैसा के डिमांड किया गया।
किसान ने बताया है कि 5 साल पहले से ही मैं अपने स्तर से दावा के छिड़काव करते आ रहा हूं ।बहुत कम राशि खर्च करने पर ही छिडकाब हो जाता था।
उन्होंने बताया कि मेरे यहां 20 मई के बाद शाही लीची पेड़ पर से टूटना शुरू हो जाता है, 30 मई से चाइना लीची टूटना शुरू हो जाता है। बाहर पटना ,झारखंड, कलकाता ,बंगाल, दिल्ली ,मुबई, लीची मेरे यहां से व्यापारी पिकप, 407 से ले जाते है।