धार, धार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात को जिले के 1868 बूथ पर सुना गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के मार्गदर्शन में जिले के 37 मंडलों के 1868 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु योजना बनाई गई थी, जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया था कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनना है। रविवार को इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ ही सभी बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया वही समाज के प्रत्येक वर्ग को इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यकर्ता एवं आम जनों के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अपने-अपने स्थानों पर बूथ पे सुना।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने धार विधानसभा के सागौर मंडल में बूथ क्रमांक 221 पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सूना श्री सोमानी ने बताया की अपनो से अपनी बात माननीय प्रधानमंत्री महोदय के साथ मन की बात कार्यक्रम में जिस प्रकार से लोगों की सहभागिता और आम जनमानस का झुकाव हो रहा है उससे निश्चित ही प्रतीत होता है कि विश्व के सर्वोच्च नेता को सुनने के लिए आम जन आतुर रहते हैं।

सांसद छतरसिंह दरबार ने मन की बात कार्यक्रम को सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ नगर मंडल में बूथ क्रमांक 106 पर  सुना धार विधायक नीना वर्मा ने धार विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में बूथ क्रमांक 79 पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होकर मन की बात को सूना
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री और अभियान लोकसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया ने धार नगर मंडल के बूथ क्रमांक 100 पर मन की बात सुनी । जिले भर में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित अनेक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

2025 तक भारत टीबी मुक्त हो

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात  रेडियो कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा की टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 तक भारत टीबी मुक्त हो और टीबी के मरीजों के लिए सेवाभाव से काम करने वाले निक्षय मित्रों का जिक्र किया। इसी के तहत प्रधानमंत्री जी ने कटनी की 13 वर्षीय निक्षय मित्र मीनाक्षी के प्रयासों की सराहना की है। मीनाक्षी बिटिया ने अपने गुल्लक में जुड़े पैसों को टीबी मरीजों की सेवा में समर्पित करके मानव सेवा की मिसाल पेश की है।  उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी।