सतना के नौनिया गांव में जंफर जोड़ते समय लाइन मैन सुंदर रजक ललचाहा को लगा करंट
सीविल अस्पताल नागौद से रेफर जिला अस्पताल सतना कराया भर्ती
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले के नागौद विद्युत वितरण केंद्र के अधीन संचालित सब स्टेशन उजनेही में लाइन मैन के रूप में पदस्त सुंदर रजक पिता बड़का रजक उम्र 28 वर्ष शिकायत मिलने पर नौनिया गाव में 11 हजार के व्ही का जंफर बाधने गए थे। लेकिन सब स्टेशन में बैठे बैठे कर्मियों की लापर वाही से जंफर बांधते समय उन्हें लगा करंट जिस वजह से उनके दोनों हाथ झुलसे व खंभे से नीचे जा गिरे।जिस वजह से उनके पैरों में आई चोट।
रैगांव विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एव कांग्रेस नेता एव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरुण गूजर डिंकल , रैगांव विधानसभा युवक कांग्रेस नेता धर्मेंद्र रजक हिलौन्धा, शैलेन्द्र कुशवाहा खखरौंधा ने सिविल अस्पताल नागौद पहुंच कर हाल चाल जाना, भर्ती जहां लाइन मैन का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि लाइन मैन सुंदर रजक ललचाहा, जे ई एस के सोनी उर्मिला इंटरनेशनल सर्विष प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंडर में विद्युत वितरण केंद्र नागौद के अधीन 10 वर्षो से काम कर रहे है।लेकिन विभागीय कर्मियों की लापर वाही से उन्हें लगा विद्युत करंट और वह बुरी तरह से हुए घायल। लाइनमैन सुंदर रजक को डॉक्टर द्वारा नागोद से जिला अस्पताल सतना रेफर किया,विघुत विभाग से निवेदन है कि इलाज हेतु राशि प्रदान किया जाए अन्यथा बिजली घेराव किया जाएगा।