सतना में गिरी आकाशीय बिजली
तिहाई निवासी 35 वर्ष विनोद केवट की दर्दनाक मौत
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, कोटर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिहाई निवासी विनोद केवट पिता स्वर्गीय सुरेश केवट उम्र 35 वर्ष की खोहर ग्राम में विष्णु सिंह के खेत रोपा लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। उनके साथ काम करने वालों ने उन्हें कोटर बस स्टैण्ड में डॉ रामकुशल तिवारी को दिखाया जिसे देखने के बाद डॉ तिवारी ने विनोद केवट को मृत घोषित कर दिया था। एक सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सालों से आकाशीय बिजली गिरने के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं पूरे देश में एमपी का पहला स्थान है।
वह अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे थे उनके पीछे उनके दो पुत्र, एक पुत्री एवं एक छोटा भाई है, इस घटना ने सबके दिल को झकझोर कर रख दिया। अब विनोद केवट के घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा अभी सभी बच्चे छोटे हैं। उपरोक्त हृदय विदारक घटना से सभी तिहाई ग्राम पंचायत के लोग अचंभित हैं कब किसको मौत अपनी आगोश मे समेट ले पता नहीं। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से डॉ तारा प्रसाद शुक्ला, तिहाई सरपंच रेवती रमण दाहिया, वरिष्ट समाजसेवी पं के सी शुक्ला कोटर, शांतिलाल पांडेय, शक्ति पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, गोपिका पांडेय, रामचरित पांडेय, रामायण पांडेय, राजा पांडेय, राहुल पांडेय, बाकेबिहारी पांडेय, रिंकू पांडेय, सुशील पांडेय, एवम समस्त तिहाई ग्राम वासी।