नारायणपुर ममता मेला में कानूनी हुई जागरूकता
ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
CURATED BY – GANESH VAISHNAV | CITYCHIEFNEWS
नारायणपुर, जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर प्रतिभा मरकाम के आदेशानुसार एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड शिवप्रकाश त्रिपाठी, रिटेनर अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश कश्यप प्रबंधन कार्यालय के नेतृत्व मे अधिकार मित्र घासी राम नेताम, संदीप भगत, सालेहा परवीन, अर्चना बघेल के द्वारा 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में नारायणपुर मेला में ग्रामीणों को नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया एवं पॉम्पलेट वितरण कर लोगो को बताया गया कि न्यायालय में लंबित राजिनामा योग्य प्रकरणों को आपसी राजिनामा के माध्यम से निराकरण किया जाता है। साथ ही सिविल, दाण्डिक, चेक, बाउंस पारिवारिक विवाद, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों, बैंक के प्री-लीटिगेशन प्रकरण, बीमा, विधुत, दूरभाष, डाकघर एवं नगर पालिका का भी निराकरण किया जाता है। नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों के पारित अवार्ड, आदेश की प्रतिलिपि पक्षकारों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 , महिलाओं के कानूनी अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता सलाह दिया गया।