अंधे हत्याकांड के आरोपी को 24 घंटे के अंदर लालबर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के लिए सौ रुपए नहीं देने पर दिव्यांग व्यक्ति की दो युवकों ने की हत्या
Curated by – DEEPA DHANESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा पुलिस ने अंधे हत्याकांड के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 20/04/2023 को प्रार्थी रूद्रप्रताप पटले निवासी ग्राम अमोली थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरे मामा धनेंद्र पिता स्व. रेवाराम बिसेन जाति पवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमोली समनापुर रोड अपना ढाबा के सामने लालटेन पौधे की झाड़ी में खून से लथपथ सिर पर व चेहरे पर गंभीर चोट है काफी खून निकला है मृत अवस्था में पड़ा है किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर भारी वस्तु से मारकर हत्या किया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 24/23 धारा 174 जाफौ एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/23 धारा 302ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अपराध घटित होने की सूचना दी गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट श्री विजय डाबर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वारासिवनी अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 20/04/2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि धनेंद्र बिसेन हत्याकांड के संदेही इमरसन कटरे व अर्पित कटरे दिनांक 20/04/2023 की सुबह 4:30 बजे अपना ढाबा के पास मृतक धनेंद्र बिसेन से बातचीत करते हुए दिखाई दिए थे उक्त संदेहियों से पूछताछ हेतु तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया संदेही इमरसन कटरे व अर्पित कटरे को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया जिनसे सख्ती से पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/4 /2023 की सुबह इमरसन कटरे व अर्पित कटरे शराब पीने के लिए अर्पित कटरे की मोटरसाइकिल से अपना ढाबा के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही सो रहा धनेंद्र बिसेन उन्हें देखकर उनके पास आया जिसे अर्पित कटरे पहले से ही जानता था अर्पित कटरे ने इमरसन कटरे को बताया कि धनेंद्र बिसेन काम धाम करता है उसके पास पैसा होगा चलकर पैसा लूट लेते हैं इमरसन भी धनेंद्र बिसेन से पैसा लूटने के लिए तैयार हो गया पैसा लूटने उद्देश्य दोनों मृतक धनेंद्र बिसेन के पास गए और धनेंद्र बिसेन से बोले कि क्यों वे चोर ढाबा में चोरी करने आया है तो धनेंद्र बिसेन ने कहा कि मैं यही अमोली रहता हूं व गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया तो यहां रूका हूं । उसके बाद अर्पित कटरे मृतक धनेंद्र बिसेन के पेंट के जेब में हाथ डालकर पैसा ढूंढने लगा और मृतक के जेब में रखे ₹100 तथा मृतक का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया मृतक धनेंद्र बिसेन विरोध करने लगा तभी इमरसन कटरे ने धनेंद्र बिसेन को थप्पड़ मार दिया और उनकी आपस में लहमाझुमी होने लगी। धनेंद्र बिसेन अपनी जान बचाने के लिए ढाबा से रोड तरफ भागा परंतु विकलांग होने के कारण भाग नहीं पाया और रोड किनारे ही अर्पित कटरे व इमरसन कटरे ने उसे पकड़ लिया और रोड के किनारे पटक कर मारपीट करने लगे गुस्से में अर्पित कटरे ने वही पास में पढ़ा पत्थर उठाकर धनेंद्र के सिर में मार दिया जिससे वह घायल हो गया व वही पत्थर इमरसन कटरे ने धनेंद्र के पैर में मार दिया दोनों आरोपियों को लगा कि वह थाने में जाकर रिपोर्ट करेगा तो दोनों आरोपी इमरसन कटरे व अर्पित कटरे ने धनेंद्र बिसेन हत्या करने की नियत से बार-बार उसके चेहरे व सिर पर बड़े पत्थर से मारा जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई वह पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी मोटरसाइकिल में रस्सी बांधकर रोड के किनारे पटक दिया जिससे लगे कि धनेंद्र बिसेन का एक्सीडेंट हुआ है इसके बाद दोनों ने धनेंद्र बिसेन मोबाइल फोन व पैसे लूट कर वहां से भाग गए वह घटना कार्य करते समय खून लगे कपड़े को घर में छुपा कर रख दिया आरोपी इमरसन कटरे व अर्पित कटरे को हत्या करने लूट करने व साक्ष्य छुपाने पर धारा 302,394,34 ताहि में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका अमित भावसार थाना प्रभारी लालबर्रा, गौरव शर्मा उप निरीक्षक, विजय सिंह बघेल उपनिरीक्षक, गजेंद्र पटेल प्रधान आरक्षक, गजेंद्र पडवार प्रधान आरक्षक, सुनील बिसेन प्रधान आरक्षक, रविंद्र बिसेन प्रधान आरक्षक, राजकपूर रंगारे प्रधान आरक्षक, लिखेन्द्र बिसेन प्रधान आरक्षक, मनोज गुज्जर आरक्षक, आशुतोष सिंह आरक्षक, निरंकार भलावी आरक्षक, ओंमकार उईके आरक्षक, हेमंत बसेने आरक्षक, राकेश कुल्हाड़े आरक्षक, रोहित मिश्रा, शेवेन्द्र डहरवाल, पंकज बिष्ट आरक्षक अन्य सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा ।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड