CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, पुलिस अधीक्षक बालाघाट महोदय श्री नगेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब का व्यापार करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है,उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वारासिवनी श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना लालबर्रा पुलिस द्वारा अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 14.09.24 को थाना लालबर्रा पुलिस को ग्राम गस्त के दौरान विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सालेबारी का अशोक पंचेश्वर अपनी मोटरसाइकिल मे अत्यधिक मात्रा मे अवैध कच्ची शराब बेचने के उद्देश्य से  घटोलगांव की ओर जा रहा है  मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी उनि हेमन्त नायक की पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित मार्गों मे नाकाबंदी कर आरोपी अशोक पंचेश्वर को हिरासत मे लिया । आरोपी से 15 -15 ली. के 04 प्लास्टिक के कुप्पों से भरी कुल 60 ली. कच्ची महुआ शराब सहित घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी द्वारा स्वंय से बेचने के उद्देश्य से जंगल मे अवैध कच्ची शराब बनाना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी को मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । मान न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल निरूद्ध किया गया है।