CURATED BY – RIZWAN SHEIKH | CITYCHIEFNEWS

अलीराजपूर, जिले के छोटी खट्टालि, बड़ी खट्टालि, बलदमूंग,खेरवां,एवं जोबट क्षेत्र के आसपास के गावों की जमीन भारत सरकार द्वारा कोल इंडिया,नाम की कम्पनी को ग्रेफाइड,निकालने के नाम पर हजारों हेक्टियर जमीन देने के विरोध में आदिवासी समाज के आह्वान पर सर्व समाज ने मिलकर अलीराजपूर बस स्टैंड पर एक सभा का आयोजन किया उसके पश्चात सभी  रैली के रूप में अलीराजपूर के मुख्य मार्ग से होते हुवे जमीन नही देंगे ,सरकार तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी, नारो के साथ कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे जंहा पर कलेक्टर महोदय के बीमार पड़ जाने के कारण छुट्टी पर होने के कारण  प्रभारी कलेक्टर महोदय जिला पंचायत  C. E.O अभिषेक चोदरी को जयस के जिला पदाधिकारी अरविंद जी कनेश,विक्रम जी चौहान, नितेश जी आलावा,मालसिंह जी तोमर,दादा विलेश जी खराड़ी, सरदार जी परमार ,वीरेंद्र जी बघेल, नीलेश जी डावर, कैलास जी सोलंकी,केरमसिंह जी चौहान, केरमसिंह जी जमरा,विक्रम जी बामनिया, कोतवाल समाज के जोबट ब्लाक अध्यक्ष पातालसिंह जी बघेल, विजय जी कनेश भिलसिंह जी बघेल एवं कांग्रेस के महेश जी पटेल  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला-लालसिंह डावर जिला पंचायत सदस्य श्री ठाकुरसिंह जी अजनार,रतलाम से श्री लक्ष्मन जी डिंडोर,श्री बापूसिंह जी डामोर,जनपद सदस्य सुनील चौहान जी भगत  जी भिंडे सहित दर्जनों सरपंच एवं  सर्व समाज मिलकर ज्ञापन सौपकर कहा आने वाले विस्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के पूर्व भूमिअधिग्रहण की जो भी जमीन नीलामी की प्रकिया चल रही उसके निरस्तीकरण का आदेश सरकार जारी करें।अगर आदेश 9 अगस्त के पूर्व सरकार जारी नही करती है। तो 9 अगस्त विस्व आदिवासी दिवस को पूरे अलीराजपूर जिले के सर्व समाज मिलकर एक विशाल जन आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी। और जनक्रोश के कारण कोई जनहानि होती है। तो जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की  रहेगी।