अमृतसर रतन सिंह चौक स्थित एक घर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाखों रुपए की चोरी
तीन लाख की चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद हो गए
CURATED BY – VIPIN MEHRA | CITYCHIEFNEWS
अमृतसर, मामला अमृतसर के फैजपुरा चौकी से सामने आया है जहां रतन सिंह चौक में रहने वाले परिवार को किसी रिश्तेदार की सगाई का प्रोग्राम देखना भारी पड़ गया तभी एक मगरू चोर ने घर में घुसकर तीन लाख रुपए चुरा लिए जहां पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया फिलहाल पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है और पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है.
इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित नोजवान जसबीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने चाचा के बेटे की सगाई कार्यक्रम में गया था, लेकिन जब वह घर लौटा तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और तीन लाख रुपये और दो तोला सोना था. घर से चोरी हो गई। इस मामले में जब वे पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने चौकी का गेट तक नहीं खोला, फिलहाल हम पुलिस प्रशासन हैं। हम न्याय की मांग करते हैं.
वहीं पुलिस चौकी फैजपुरा के प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जांच के बाद कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.