Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, नवीन काॅलेज के प्राणीशास्त्र विभाग के लेब टेक्निशियन की मंगलवार को सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सभी ने विदाई दी।
मंगलवार को प्राणीशास्त्र विभाग के लेब टेक्निशियन प्रकाशराव शिंदे की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर उनके लिए नवीन काॅलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा, प्राचार्य डाॅ. एसके तिवारी, डाॅ. एसके राठौर, रघुवीरसिंह पंवार सहित अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।