CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, कूडो स्टेट चैैंम्पियनशिप में शाजापुर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर मैडल हासिल किए हैं। खिलाडिय़ों की इस सफलता पर उनके शहर लौटने पर स्वागत-सत्कार किया गया। 30 अगस्त से 02 सितंबर 2024 तक इंदौर पब्लिक स्कूल में डॉ मोहम्मद एजाज खान अध्यक्ष मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन एवं हरिकांत तिवारी मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन सेक्रेटरी के निर्देशन में 9 कूडो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में शाजापुर जिले से राजीव लोचन शर्मा के नेतृत्व में 23 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। शाजापुर जिले के 23 खिलािडय़ों में से 19 खिलाडय़िों ने पदक अर्जित किए। शर्मा ने बताया कि जिले से स्वर्ण पदक परिधि चौहान अंडर 11 साल 33 किलो, करुणा केसरिया अंडर 11 वर्ष 36 किलो, प्रगति पटवा 16-19 वर्ष 200, सूरज राव 19-21 वर्ष 210, अनुज्ञा शर्मा 21-40 वर्ष 220 ने हासिल किया। वहीं रजत पदक अस्मि शर्मा अंडर 9 साल 21 किलो, काव्या पाटीदार अंडर 11 वर्ष 39 किलो, जिया नाहर अंडर 12 वर्ष 39 किलो, शिवराज पंवार अंडर 12 वर्ष 30 किलो, चिराग राजावत 19-21 वर्ष 230 और कांस्य पदक त्वेशा शर्मा अंडर 9 वर्ष 24 किलो, आर्वी चांदना अंडर 10 वर्ष 33 किलो, वेदांत गामी अंडर 10 वर्ष 24 किलो, माही वर्मा अंडर 12 वर्ष 30 किलो, प्रभात पाटीदार अंडर 12 वर्ष 30 किलो, मोहित राजपूत अंडर 13 वर्ष 33 किलो, आदित्य शर्मा अंडर 14 वर्ष 36 किलो, वंश तिवारी अंडर 16 वर्ष 42 किलो, पंकज राजावत 19-21 वर्ष 220 ने प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।