Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार निप्र शहर के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व आहू पार्श्वनाथ तीर्थ पर गत 10 दिनों से चल रहे 10 लक्षण  महापर्व की अंतिम कड़ी के रूप में शनिवार को क्षमा वाणी पर्व मनाया लोगों ने एक दूसरे से साल भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगी इसके पूर्व श्रीजी की शोभा यात्रा नगर का भ्रमण करती हुई शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जगत में सुख शांति हेतु पंडित विमल जैन शास्त्री के निर्देशन में जन्मभिषेक संपन्न हुए जिसका लाभ विनय छाबड़ा बगड़ी वाला परिवार एवं विमलपरिवार ने ली समाज अध्यक्ष अशोक कासलीवाल मीडिया प्रभारी पारस जैन गंगवाल ने बताया कि क्षमा वीरों का आभूषण है हाथ जोड़कर मांगी गई क्षमा कहलाती है जितना प्रेम जरूरी है उतना ही क्षमता आवश्यक है दोपहर में मानतुंग गीरी तीर्थ क्षेत्र चंद्रमती माताजी के पावन सानिध्य में विशेष मंत्र के साथ जन्मभिषेक व  पर्व के आशीष वचन संपन्न हुए साथ ही  समाज जन का स्नेह सम्मेलन के साथ सामूहिक क्षमा वाणी पर्व भी मनाया साथ ही विगत 10 दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम के  पारितोषिक पुरस्कार समाज और विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए  आहु के अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने बताया कि प्रातः आहु पार्श्वनाथ तीर्थ पर अभिषेक के बाद सामूहिक क्षमा वाणी पर्व की पूजन कर एक दूसरे से क्षमा मांगी जानकारी मीडिया प्रभारी पारस जैन गंगवाल ने दी।