कृष्ण बलराम शोभा यात्रा पहुंची रैपुरा, यादव समाज के हजारों लोग शोभायात्रा में हुए शामिल
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, आयोजक रवि यादव, दमोह जिला अध्यक्ष परम यादव एवं सावन सिंह यादव मौजूद
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, कृष्ण बलराम शोभा यात्रा पन्ना पवई देवेंद्रनगर से रोते हुए आज रैपुरा पहुंची जहां पर यादव समाज के हजारों लोग हुए शामिल पारंपरिक नृत्य एवं ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा में कृष्ण बलराम के नारे गूंजते रहे शोभा यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल हमारे समाज के लोग यात्रा निकलते हैं हम लोग सब एकजुट होते हैं प्रेम सदभाव के साथ हम सभी लोग इस यात्रा को सफल बनाते हैं आयोजक रवि यादव ने बताया सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल बनता है सभी लोगों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं यादव समाज के लोगों में बड़ा उत्साह दिखा आगामी चुनाव को लेकर रविराज यादव बोले कि जो भी पार्टी मुझे जिम्मेदारी सौंप की उसको निभाऊंगा।