क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
गिरोह के 05 सदस्यों को मुंबई से पकड़ने में मिली सफलता, 05 मोबाईल, 01 टैब, 01 लैपटॉप, 07 पासबुक, 03 एटीएम एवं लाखों का हिसाब किताब जप्त
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी बस स्टेण्ड में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैलवारा फाटक के पास अपने मोबाईल में क्रिकेट का ऑनलाईन सट्टा खेल रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस टीम भरत मूलचंदानी पिता अशोक कुमार मूलचंदानी उम्र 36 वर्ष निवासी शांति नगर माधवनगर होना बताया। संदेही के मोबाईल फोन को चैक करने पर मोबाईल में HUNTEREXEH नाम की ऑनलाईन आईडी पर श्रीलंका व इंडिया वुमेन टीम के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया। भरत मूलचंदानी से पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा ऑनलाईन आईडी भगवान दास उर्फ हरीश पृथ्यानी से ली गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 4क सट्टा एक्ट 49 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी भगवान दास उर्फ हरीश पृथ्यानी के मुंबई में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम का गठन कर मुंबई भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश थाणे मुंबई के थाना राबोड़ी अंतर्गत की गई। जहां एक पॉश ईलाके में किराए पर फ्लैट लेकर 5 व्यक्ति ऑन लाईन क्रिकेट सट्टे का संचालन करते हुए पाए गए। जिनके फ्लैट से ऑन लाईन सट्टा खिलाने में उपयोग किए जा रहे 01 लैपटॉप, 01 टैब, 05 मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों की 07 पासबुक, 03 एटीएम कार्ड एवं 02 रजिस्टर जिनमें अकाउण्ट नंबर व लेन-देन संबंधी जानकारी करीब 20 लाख की मिली है।