CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग की कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर कोतवाल आशीष शर्मा के मुताबिक उन्होंने मिशन चौक के पास चैकिंग लगाया हुआ था, जहां पर एक मोटरसाइकिल सवार के पास से 5 लाख रूपए बैग से बरामद करने में सफलता मिली वही एक कार चालक के पास से साढ़े 7 लाख रुपए पुलिस ने जप्त किए हैं।
जिन लोगों के पास से पैसे जप्त किए गए हैं उन्होंने पैसे रखने का कोई खास कारण नहीं बताया है,और ना ही उनके पास कोई पुख्ता दस्तावेज है। जिससे वह साबित कर सकें कि यह पैसे वह किस कारण से गाड़ी में लेकर सफर कर रहे थे । यही वजह है कि कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में जप्ती की कार्रवाई की है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल सवार के पास से आधा किलो चांदी भी जप्त की गई है। बताया जाता है कि यह तीनों लोग कोतवाली और माधव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और यह व्यापार के सिलसिले में पैसे लेकर निकले थे।
हालांकि इन लोगों ने पैसे ले जाने की कोई खास या पुख्ता वजह नहीं बताई है यही वजह है कि इनका पैसा बहरहाल तो शासन के खाते में जमा कर दिया गया है।