CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दमोह मे कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमे कोतवाली पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर 60 पेटी अबैध शराब पकड़ने मे सफलता पाई है जिसके बाद पुलिस ने मामले मे जाँच शुरू कर दीं है,

वही मामले मे जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि, घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हटा तिराहा कि है, जहा पर एक पिकअप मे दो अबैध शराब लेकर जा रहे है, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को लगी,वही सूचना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर अबैध शराब से भरी पिकअप को हिरासत मे ले लिया,वही मोके से इस दौरान एक आरोपी भागने मे सफल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक और अबैध शराब से भारी पिकअप को हिरासत मे लेकर कार्यवाही शुरू कर दीं,

मामले मे जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिँह ने बताया कि, पकड़ी गई शराब कि कीमत करीब 4 लाख रूपये है,साथ मे चरण सिंह लोधी नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही दूसरे फरार आरोपी राघवेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है.