CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस की स्मैक तस्करों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। कोतवाली पुलिस ने गुना जिले के कुंभराज के रहने वाले स्मैक तस्कर को 7 लाख रुपये की 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर बायपास अंतर्गत कठमई तिराहे पर मोहना की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रोककर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम राजमल मीणा निवासी कुंभराज बताया जिसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 7 लाख रुपये कीमत की 35 ग्राम स्मैक बरामद कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।