कोतमा पुलिस द्वारा दुर्गा जी मंच ग्राम बोडरी में "मैं हूं अभिमन्यु" कार्यक्रम का आयोजन
गांव की महिलाए, बच्चिया, एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, आज दिनांक 06/10/24 को कोतमा पुलिस द्वारा दुर्गा जी मंच ग्राम बोडरी में ""मैं हूं अभिमन्यु"* विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की महिलाए, बच्चिया ,एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे जिंहे महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। तथा मैं हूं अभिमन्यु संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। तथा शासन की हेल्प लाइन नंबरो के संबंध मे बताया गया. जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह, प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, दिनेश राठौर, चालक आरक्षक दिनेश किराडे उपस्थित थे.