कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाल बेहाल, ड्यूटी डॉक्टर लापता
पुलिस एमएलसी के लिए हो रही परेशान, पीड़ित मरीज हलाकान
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाल इन दिनों इतने बेहाल है कि क़हने के लिए कुछ नहीं बचा है, अब ऐसा हाल हो चुका है कि ड्यूटी डॉक्टर भी लापता है और पुलिस एमएलसी कराने तक के लिए परेशान है और करीब घंटे भर से पीड़ित मरीज को लेकर अस्पताल परिसर पर घूम रहे हैं पुलिस के सिपाही संजू बागरी ने बताया कि मैं एक पीड़ित मोहन लाल जोशी नाम के व्यक्ति को करीब घंटे भर से कोठी हॉस्पिटल पर लिए हुए हूं और उसकी एमएलसी करने वाला कोई नहीं है उसके कई जगह चोटें लगी हुई है और वह वृद्ध भी है जबकि अस्पताल परिसर पर कई डॉक्टर अपने-अपने रूम पर मरीजों को देख रहे हैं परंतु उसकी दवा भी करने वाला कोई नहीं है एमएलसी तो दूर की बात है और वह दर्द से पीड़ित व्यक्ति परेशान है, संजीव बागरी ने बताया कि जबकि अस्पताल परिसर पर डॉ एस के वर्मा एवं डॉ शिवेंद्र सिंह सहित कई और डॉक्टर भी मौजूद थे परंतु किसी ने एमएलसी नहीं किया और डॉक्टर लौकेश सोनी जी के ड्यूटी पर होने का हवाला देने लगे जबकि सभी मरीजों को अपने-अपने रूम पर देख रहे थे और डॉक्टर लौकेश सोनी अस्पताल परिसर पर मौजूद नहीं थे और यह बात जब पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई तो फिर बाद में करीब घंटो बीत जाने के बाद आए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था इतनी बेपटरी हो चुकी है कि कुछ भी अब कहने को नहीं बचा है जब कोठी की पुलिस को एमएलसी के लिए परेशान होना पड़ रहा है तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा आप समझ सकते हैं अस्पताल परिसर पर मौजूद स्टाफ इतनी मनमानी पर उतारू है कि उसकी जो मर्जी आती है वह करता है और मरीजों के साथ गंभीरता नहीं दिखाता जबकि यह राज्य मंत्री के निजी क्षेत्र का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर मरीजों को संचित उपचार नहीं दिया जा रहा इसके अतिरिक्त भी अस्पताल परिसर पर मनमानी है कोठी बीएमओ इन दिनों छुट्टी पर हैं चार्ज पर जो भी है वह गंभीरता नहीं बरत रहे तभी तो कोठी में ऐसे हाल हो गए हैं कि ड्यूटी पर डॉक्टर भी अपनी ड्यूटी ना मानते हुए मनमानी कर रहे हैं और अस्पताल परिसर पर नहीं है बताया गया कि डॉक्टर लौकेश सोनी प्रति मंगलवार ड्यूटी पर रहते हैं और ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा लापरवाही सामने देखने को मिली है पूर्व में भी कई सवालों के घेरों में रहे हैं, वहीं पीड़ित मरीज मोहनलाल जोशी ने बताया कि मैं गुलुई गांव का रहने वाला हूं और जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने मुझे मारा है जिसकी मैं रिपोर्ट करने थाना आया था मुझे कई जगह छोटे लगी हैं इसके बाद मुझे एमएलसी के लिए कोठी पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया परंतु मेरी दवा किसी मौजूद डॉक्टर ने नहीं की जबकि मैं दर्द से हलाकान हो रहा था फिर जाकर कहीं पत्रकार महोदय के खबर चलाने के घंटो बाद डॉक्टर ने मेरी दवा की परंतु घंटे भर से अधिक मैं दर्द से कराहता रहा
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड