नई दिल्ली, लखनऊ से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 42 रन तक सुनील नरेन (6) और अंगकृष रघुवंशी (7) का विकेट खो दिया. लेकिन इसके बाद फिल सॉल्ट (नाबाद 89) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 38) ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 120 रनों की शतकीय साझेदारी करके टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी. सॉल्ट ने 47 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के जबकि अय्यर ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाए.लखनऊ के लिए मोहसिन खान को ही दो सफलता मिल पाई.

इससे पहले, लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 और आयुष बदोनी ने 29 रनों की पारी खेली. मेजबान कोलकाता की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो और वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन तथा वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

लखनऊ से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 42 रन तक सुनील नरेन (6) और अंगकृष रघुवंशी (7) का विकेट खो दिया. लेकिन इसके बाद फिल सॉल्ट (नाबाद 89) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 38) ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 120 रनों की शतकीय साझेदारी करके टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी. सॉल्ट ने 47 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के जबकि अय्यर ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाए.लखनऊ के लिए मोहसिन खान को ही दो सफलता मिल पाई.