जानें कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी Shrima Rai?
जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब
बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई है, कहा जा रहा है कि अभिषेक और उनके बीच चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से एक्टर का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस तरह की खबरों को बेकार बताया है. हालांकि इन सब खबरों के बीच ऐश का कोई बयान सामने नहीं आया है, ऐसे में अब एक्ट्रेस की भाबी श्रीमा राय जमकर वायरल हो रही हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन हैं और क्या करती हैं.
श्रीमा राय कौन हैं?
श्रीमा राय की शादी ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय से हुई है और आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐश का एक ही भाई है और अपनी सुपरस्टार बहन के उल्ट आदित्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं और उनका परिवार भी बहुत अधिक लाइलाइट में नहीं रहती है. बता दें श्रीमा और आदित्ये के दो बेटे हैं शिवांश और विहान और श्रीमा और आदित्य ऐश्वर्या की मां वृना राय के साथ रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस कपल के परिवार की कई सारी तस्वीरें आप देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर मशहूर हैं श्रीमा
श्रीमा राय इंस्टाग्राम पर 123k के जबरदस्त फॉलोअर्स है और इसके साथ ही उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है औप उन्होंने कंटेंट क्रिएटर होने की चुनौतियों के बारे में Elle से बात की और कहा, ‘मुझे लगता है कि एल्गोरिदम के साथ तालमेल बनाए रखना कई बार मुश्किल हो सकता है, साथ ही ऑफ़लाइन संतुलन तलाशते हुए सोशल मीडिया के काम की गति को बनाए रखना भी मुश्किल हो सकता है’.
मिसेज इंडिया ग्लोब का खिलाब जीता था
2 बच्चों की मां होने के बावजूद वह अक्सर बिकिनी में फोटोज पोस्ट करती हैं और बहुत कम लोग जानते होंगे कि ऐश्वर्या राय की भाभी ने साल 2009 में मिसेज इंडिया ग्लोब का खिलाब जीता था. श्रीमा राय केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.2 लाख फॉलोअर्स , लेकिन वह ऐश्वर्या राय को फॉलो नहीं करती. इसके अलावा ना ही वह अपनी ननद के साथ कोई फोटो शेयर करती हैं. खैर दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड