CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदीप पाल उप कृषि निदेशक,सहारनपुर, कपिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी, सहारनपुर, गमपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, सहारनपुर, सुशील कुमार जिला गन्ना अधिकारी, सहारनपुर, डा॰ मनोज सिंह, वैज्ञानिक के.वी.के, सहदेव अवर अभियंता, डा॰ कर्मवीर सिंह यादव यू.पी. डॉस्प, विजय कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग-प्रथम, राज कपूर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग-द्वितीय,  विजय कुमार, जिला परियोजना प्रबन्धक, मनुकान्त, सहायक अभियंता सिचाई विभाग, नीतू सिंह, सहायक अभियंता नलकूप विभाग, रामनाथ सिंह ए॰डी॰ओ॰ ग्राम्य विकास विभाग, शैंकीदेव, ए॰ई॰ जल निगम, शान्ति स्वरूप कुशवाह ए॰ई॰एम॰आई॰, कृष्णदास, एल॰डी॰एम॰, सैय्सद शाह हुसैन, लीड बैंक, डा॰ संजीव कुमार सिंह, उप पशु चिक्तिसा अधिकारी, रविशंकर ए॰आर॰ कॉपरेटिव, भूपेन्द्र मलिक,  नौरतु सिंह बादल, जबर सिंह एस॰एम॰एस॰, सहारनपुर आदि जनपद के अधिकारी के द्वारा किसान दिवस में प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में जनपद के लगभग 55 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अमर त्यागी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा कहा गया कि ग्राम बसेडा सहकारी समिति पर डी.ए.पी. व यूरिया न होने के कारण निजि/प्राईवेट से अधिक पैसा लिया जा रहा है, जिससे किसान ठगा जा रहा है। गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सरकार द्वारा गन्ना मिल में डालने के 14 दिन बाद गन्ना भुगतान प्राविधान है परन्तु मिल द्वारा कई माह के बाद भी गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जनपद में किसानों की समस्याओं के उठाते हुये बताया कि गन्ना मिल के कर्मचारी के द्वारा किसानो की पर्ची पर किसान की सहमति के बिना खाद एवं दवा अपनी मर्जी से ले ली गयी है। कृषक मांगेराम, निवासी ग्राम लुढाली, गन्ना घट तौली, समय पर गन्ना भुगतान न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया। कृषक मुन्नु सिंह, निवासी ग्राम डघेडा, में अनुसूचित जाति की बस्ती है, उसमें 11 हजार वॉल्ट की लाईन नीचे झुकी है, मानव क्षति/दुर्घटना का कारण बनी हुई है, के सम्बन्ध शिकायत कर निस्तारण की मांग की।  अशोक कुमार निवासी ग्राम सुहागनी, के द्वारा अवगत कराया गया है ग्राम सुहागनी से अम्बौली मार्ग का चौडीकरण की मांग की। कृषक मदन सिंह निवासी ग्राम महेशपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम महेशपुर शिमलाना मार्ग पर पुलिया टूटी हुई है, जिसमें किसानो को अपने कृषि कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है, पुलिया निमार्ण कराये जाने की मांग की। श्रीमति पूनम शर्मा ग्राम प्रधान बेरी तगा, बलियाखेडी के द्वारा अवगत कराया कि मुकेश धीमान पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम बम्बियाला, रामपुर मनिहारान, मोबाईल नम्बर-7453076868, 9084000840, 9557689131 ने 30-40 व्यक्तियों से तथा स्वयं मेरे से 1,50,000/- नौकरी दिलवाने हेतु लिए है जो अलग-2 तरह व्यक्तियो को गुमराह करता है, यह व्यक्ति फ्राड आदि के कार्यो की जांच कराने हेतु जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधिक्षक से मांग की।सन्दीप पाल, उप कृषि निदेशक, सहारनपुर द्वारा किसानो को अवगत कराया गया कि जनपद में जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट की ऑन लाईन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर 31-01-2026 तक पंजीकरण  कराकर बुकिंग कर सकते है, साथ किसान दिवस में उपस्थित सभी किसान भाईयों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रो/शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा निस्तारण हेतु प्रेषित किया जायेगा।