ख्वाजा गरीब नवाज की महफ़िल
9 सालों से सज रही उद्योग नगरी में ख्वाजा गरीब नवाज की महफ़िल
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कैमोर नगर में जिसे मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है और उद्योग नगरी के नाम से मशहूर है, जहां देश भर के सभी धर्मों सभी भाषा बोलने वाले लोग निवास करते है,इस नगर में बड़े ही शान शौकत से पिछले 9 सालों से ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक पर यहाँ महफ़िल का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे शामिल होने 15 से 17 जिलों के अतिथि गणमान्यजन शामिल होते है और आसपास के ग्रामीणों और सभी मजहब के लोग इस महफ़िल में शिरकत करते है और ख्वाजा गरीब नवाज के चादर को चूमते है और मुरादे मांगते है।
कैमोर से चलकर यही चादर अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह पर बड़े धूमधाम से पेश की जाती है,आज के आयोजन में मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रफ्त वारसी स्वयं शामिल हुए और राजनैतिक दलों के भाजपा काँग्रेस व अन्य दलों से नेताद्वय भी शामिल रहे है।
देश के नामचीन कव्वालों ने महफ़िल को सजाया तो वही भोपाल के बैंड पार्टी ने देश भक्ति के धुनों के साथ ख्वाजा के शान में अपनी धुंन को बजाया।
कार्यक्रम के साथ साथ भंडारा का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भोजन किया व प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर नवाब खान ने सभी आगन्तुको को ह्रदय से स्वागत किया व आभार जताया।