CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, श्री श्याम परिवार खनियांधाना द्वारा बाबा खाटू श्याम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री श्याम परिवार द्वारा नगर के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 टेकरी सरकार के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव।
भक्त भक्ति में लीन होकर बाबा के भजनों पर नृत्य करने लगे और जमकर बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा ठेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री श्याम परिवार द्वारा जन्मोत्सव का केक भी काटा गया। पूरे पंडाल को आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत साज सज्जा एवं गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए आतिशबाजी, पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा भी की गई। कार्यक्रम के समापन पर आरती उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।