CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंजर डैरा सोनी के कुआ अछरौनी मे कंजर लोग अवैध रुप से शराब उतार रहा है तथा भारी मात्रा मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने के लिये रखे हुये है  सूचना पर पुलिस द्वारा अछरौनी कंजर डेरा सोनी के कुआ पर दविश दी गई तो आरोपी सिगरेटी पुत्र नत्थू कंजर झाड़ियों का फायदा लेकर मौके से फरार हो गया मौके पर पुलिस ने एक भट्टी जिस पर शराब उतर रही थी मौके पर अबैध शराब वनाने बाली फेक्ट्री ,प्लास्टिक की दो कैन जिसमे 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई थी साथ ही नीले रंग के दो ड्रम जिसमे गुड लहान 400 लीटर भरा हुआ था मौके पर नष्ट किया गया उक्त कार्यवाही में एक बड़ा ढक्कन एल्यूमीनियम का एवं एक शराब बनाने की लोहे की भट्टी कुल कीमत 1 लाख रुपये का माल जप्त कर आरोपी के विरूध्द  आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई.