खजुराहो के भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा पहुंचे कटनी
विपक्षी दलो को बताया नक्सलवाद और आतंकवाद समर्थक
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी पहुंचे खजुराहो लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा दौरान कहा की खुजराहों लोकसभा में जिस फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी का इंडिया गढ़बंधन समर्थन कर रही है वह नक्सलवाद का समर्थन करते है और वे लोग देश विरोधी ताकतों के साथ काम करने वाले लोग है। ये दुर्भाग्य है की इंडिया गंठबंधन नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थकों का समर्थन कर रही है।
खजुराहो के भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा ने इंडिया गठबंधन के बारे में यह भी कहा की लोकसभा चुनाव के पहले ही वह मैदान छोड़ भाग गए और अब खजुराहो लोकसभा के फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति का समर्थन कर रहे है। साथ ही कांग्रेस खजुराहो में उस स्थिति में पहुंच गई है जो फ़ारववर्ड ब्लाक का समर्थन कर रही वो फॉरवर्ड ब्लाक जो वामपंथी विचारों का संगठन है जो नक्सलवाद का समर्थन करता है और आतंकवाद फैलाने वाले के साथ काम करते है। खजुराहो के भाजपा प्रत्याशी सबसे पहले मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल को जन्मदिवस की बधाई दी और कटनी चुनाव चुनाव कार्यालय पहुंचे जहा कांग्रेसी पार्षद, पूर्व पार्षद और अधिवक्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्षद वंदना यादव उनके पति पूर्व पार्षद राज किशोर यादव, पार्षद शकुंतला सोनी सहित सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ली। वही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए वी डी शर्मा ने कहा की देश की जनता सिर्फ और सिर्फ मोदी के साथ है।