CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
 

अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशअनुसार यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया है, जो आज से होली तक चार दिन सतत रूप से जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के कारण होने वाले एक्सीडेंट को रोकना, तीन सवारी और रफ ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही कर अंकुश लगाना है।
इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध नंबर प्लेट एवं हूटर के विरुद्ध चलाए जा रहे  विशेष अभियान में  फोर व्हीलर वाहनों के बोनट खुलवाकर कर चेकिंग की जा रही है ,आज एक फोर व्हीलर वाहन में हूटर लगा पाया गया, जिसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए₹3000 का जुर्माना लगाया गया। ओवर स्पीड पर अंकुश लगाने के लिए लगातार इंटरसेप्टर व्हीकल से चेकिंग की जा रही है ।विगत दिवस पांच फोर व्हीलर वाहन पर कार्रवाई की गई, बिना ना प्लेट के 5 वाहनों  पर कार्यवाही की गई।
- यातायात पुलिस अनूपपुर