शहीद दिवस पर हुए कवि सम्मेलन का आयोजन
गोपाल भवन में हुआ विदाई समारोह का कार्यक्रम
CURATED BY – CHANDAN CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, शहीद दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी कवियों के विदाई समारोह का कार्यक्रम जय गोपाल भवन में रखा गया। जिसमे जय गोपाल परिवार और टीम भगत सिंह आर्मी और फ्रेंड्स फॉरेवर ग्रुप से छोटू लाल धोबी मौजूद थे। जय गोपाल परिवार से मुकेश तोषनीवाल और टीम भगत सिंह आर्मी के उपा अध्यक्ष हर्षित तोषनीवाल ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया। कवियों के विदाई समारोह में सभी ने कवियों के तिलक लगा के माल्यार्पण कर राजस्थानी साफा पहना कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कि। इस दौरान जय गोपाल परिवार से मुकेश तोषनीवाल,सीमा देवी और टीम भगत सिंह आर्मी से हर्षित तोषनीवाल,हैदर अली,रेहान,दानिशऔर फ्रेंड्स फॉरेवर ग्रुप से छोटू लाल धोबी साथ ही चांद मोहम्मद नीलगर,सक्षम चौबे मौजूद रहे। सभी कवियों ने जय गोपाल परिवार,टीम भगत सिंह आर्मी और समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सफल कार्यक्रम हेतु सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कि। और हिंदू मुस्लिम भाईचारा सदैव बना रहे ये आशा टीम के सभी साथियों से कि।